Main Centers
International Centers
India
USA
Wisdom
FILTERS:
SORT BY:
आध्यात्मिक मार्ग पर होने का मतलब ईश्वर के करीब आने की कोशिश करना नहीं है - आप ईश्वर के साथ एक होने की कोशिश कर रहे हैं।
अपने जीवन में कुछ सार्थक पाने के लिए, आपको स्वयं को खोना होगा।
आमतौर पर जिसे आप असफलता मानते हैं, वो सफलता की तुलना में आपके जीवन के अनुभव को कहीं अधिक गहराई प्रदान करता है।
बाहरी चीजें आपको प्रेरणा और मार्गदर्शन दे सकती हैं, लेकिन आत्म-ज्ञान हमेशा भीतर ही घटित होता है।
इस दिन, गौतम बुद्ध को यह एहसास हुआ कि आत्मज्ञान पाने के लिए यह जरूरी है कि इसे जीवन में पहली प्राथमिकता बनाया जाय।
मन अतीत का संग्रह है। जैसे ही आप मन से परे चले जाते हैं, अतीत का आपके ऊपर कोई वश नहीं रह जाता।
सत्ता अपने आप में भ्रष्टाचार नहीं है। प्रभुत्व चाहने वाले लोगों को जब सत्ता मिलती है, तब यह भ्रष्टाचार का स्रोत बन जाती है।
जब आपको सचमुच ये एहसास होगा कि आप नहीं जानते हैं, तो आपके अंदर न तो कोई पूर्वाग्रह और न ही निष्कर्ष होगा। तब आप बस एक जीवन बन जाएंगे।
समस्या जीवन के साथ नहीं है। समस्या यह है कि आपने अपने मन को नियंत्रण में नहीं लिया है।
अपने आस-पास से प्रभावित हुए बिना अगर आप जानते हैं कि खुद को अंदर से प्रसन्न कैसे रखें, फिर परम मुक्ति से आपको वंचित नहीं रखा जा सकता।
जो कुछ भी हमारे हिस्से में आता है, हम उसे कैसे रेस्पॉन्ड करते हैं और उससे क्या बनाते हैं, यह सौ प्रतिशत हमारे हाथ में है।
यह मेरी कामना और मेरा आशीर्वाद है कि आप अपने आंतरिक आयाम तक पहुंच पाएं। आप जहां भी जाएंगे यह आपके साथ रहेगा।